ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 07 July 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा दावा: चुनावी संकल्प-पत्र के 66 वादे पूरे, 10 लाख महिलाओं को मिली रु2100 की सहायता

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि वह विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। सरकार के अनुसार, चुनावी संकल्प-पत्र में शामिल कुल 217 वादों में से अब तक 66 वादे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष 151 वादों पर तेजी से काम चल रहा है। सरकार ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

10 लाख महिलाओं को लाभ

सरकार के मुताबिक अब तक करीब 10 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और उनके खातों में कुल 1,415 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

महंगाई से राहत देने के लिए गरीब परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना भी लागू की गई है। सरकार के अनुसार इस योजना के तहत अब तक 14.42 लाख लाभार्थियों को करीब 282 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।