ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 29 June 2026

Haryana News: फ्लिपकार्ट और हरियाणा सरकार के बीच सहयोग को लेकर चर्चा, युवाओं और डिजिटल विकास पर जोर

फ्लिपकार्ट और हरियाणा सरकार के बीच सहयोग को लेकर चर्चा, युवाओं और डिजिटल विकास पर जोर
फ्लिपकार्ट और हरियाणा सरकार के बीच सहयोग को लेकर चर्चा, युवाओं और डिजिटल विकास पर जोर
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फ्लिपकार्ट के सीईओ के. कृष्णमूर्ति ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फ्लिपकार्ट ग्रुप ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के विकास में अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक के दौरान युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने, कृषि एवं उद्यमिता को तकनीक से सशक्त बनाने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए समावेशी और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने जताई सहमति

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि तकनीक आधारित विकास से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार और फ्लिपकार्ट ग्रुप ने भविष्य में मिलकर काम करने और हरियाणा को डिजिटल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।