Haryana News: फ्लिपकार्ट और हरियाणा सरकार के बीच सहयोग को लेकर चर्चा, युवाओं और डिजिटल विकास पर जोर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फ्लिपकार्ट के सीईओ के. कृष्णमूर्ति ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फ्लिपकार्ट ग्रुप ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के विकास में अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया।
बैठक के दौरान युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने, कृषि एवं उद्यमिता को तकनीक से सशक्त बनाने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए समावेशी और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।