ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 May 2025

Disha Patani: हॉलीवुड डेब्यू को तैयार दिशा पाटनी, इस ऑस्कर विनर डायरेक्टर संग करेंगी काम

डेली संवाद, नई दिल्ली। Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में तहलका मचाने को तैयार हैं। दिशा जल्द ही सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘होलीगार्ड्स’ (Holiguards) में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म से ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी ( Kevin Spacey ) लगभग दो दशक बाद निर्देशन में लौट रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मैक्सिको में हुई है और इसमें कई इंटरनेशनल स्टार्स भी नजर आएंगे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर दिशा के साथ फिल्म में डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रियाना हिलडेब्रांड भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘होलीगार्ड्स’एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसका नाम 'स्टेटिगार्ड्स बनाम होलीगार्ड्स' है। फिल्म में एक्शन, हॉरर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स की भरमार होगी। पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान ही फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। [caption id="attachment_72993" align="alignnone" width="800"] Disha Patani's entry in Hollywood Disha Patani's entry in Hollywood[/caption]

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

शूटिंग के दौरान दिशा की फोटो वायरल हुई थी कुछ समय पहले दिशा पाटनी की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह तस्वीर मेक्सिको के डुरैंगो की थी, जहां फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इंडस्ट्री के एक सूत्र के मुताबिक, “दिशा इस साल जनवरी में मेक्सिको में थीं। उन्होंने टायरेस गिब्सन और हैरी गुडविन्स के साथ शो के पायलट की शूटिंग की थी। उनकी शूटिंग के सीन विजुअली बेहद शानदार हैं।” यह दिशा का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले वह जैकी चैन के साथ ‘कुंग फू योगा’ में भी नजर आ चुकी हैं। हॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ-साथ दिशा फिलहाल ‘वेलकम टू द जंगल’ की भी तैयारी कर रही हैं, जो साल 2025 में रिलीज होगी।

पहले भी दिशा कर चुकीं हैं इंटरनेशनल फिल्म

दिशा पाटनी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में ब्रेक मिला साल 2016 में, जब वो 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने प्रियंका झा का रोल निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। उन्होंने 2017 में जैकी चैन के साथ इंटरनेशनल फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में भी काम किया। इसके बाद दिशा ने 'बागी 2' (2018) में टाइगर श्रॉफ के साथ धमाकेदार एक्शन किया। फिर 2019 में सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं। 2020 में आई फिल्म 'मलंग' में दिशा ने एक डार्क और इंटेंस किरदार निभाया। दिशा 2024 में दो बड़ी फिल्मों ‘कालकी 2898 ए.डी.’ और ‘कंगुवा’ में भी नजर आईं।