ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 21 January 2025

Donald Trump: अमेरिका से भगाए जाएंगे अवैध प्रवासी, मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी का ऐलान, पंजाब से डंकी लगाने वाले हो जाएं सावधान

डेली संवाद, अमेरिका। Donald Trump: अमेरिका (America) के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने चार्ज संभालते ही बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने देश में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने और अवैध प्रवासियों को पकड़ कर बॉर्डर पर छोड़ने की पॉलिसी खत्म करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि बाइडेन प्रशासन ने हमारे देश में अवैध रूप से एंट्री करने वाले खतरनाक अपराधियों को शरण दी है और उनकी हिफाजत की है। आपको बता दें कि प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा अप्रवासी हैं। दुनिया के कुल 20% अप्रवासी अमेरिका में ही रहते हैं।

Donald Trump US President
Donald Trump US President

अप्रवासियों की कुल संख्या 4.78 करोड़

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 तक यहां रहने वाले अप्रवासियों की कुल संख्या 4.78 करोड़ थी। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अवैध तरीके से अमेरिका में घुसकर अपराध करते हैं। इसमें भारत से खासकर पंजाब और गुजरात से डंकी लगाकर अमेरिका पहुंचने की गिनती सबसे ज्यादा है।

मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी का ऐलान

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-मेक्सिको के बॉर्डर (दक्षिणी बॉर्डर) पर इमरजेंसी लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां से होने वाली सभी अवैध एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। सरकार अपराध करने वाले विदेशियों को उनके देश वापस भेज देगी।

PR In America
PR In America

क्यों कहा- US-मेक्सिको बॉर्डर से आने वाले अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा मुद्दा है। ट्रम्प का कहना है कि यहां से अवैध प्रवासी और अपराधी अमेरिका में एंट्री करते हैं। ट्रम्प इस बॉर्डर पर दीवार बनाने की बात भी कह चुके हैं।