ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 March 2025

ED Raid: पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता के घर और 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़ंकप

ED Raid: पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता के घर और 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़ंकप

डेली संवाद, चंडीगढ़/भिलाई। ED Raid: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के प्रभारी और छत्तीसगढ़ (Chandigarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। भिलाई स्थित उनके निवास पर ईडी सुबह से छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के घर सहित 14 अन्य जगहों पर केंद्रीय एजेंसी ने रेड मारी है। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय एजेंसी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है।

bhupesh baghel
bhupesh baghel

मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में रेड

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई वित्तीय अनियमिततओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है। आज सुबह से ईडी की कई टीमें भूपेश बघेल के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।