ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 April 2025

ED Raid: पूर्व विधायक के घर ED की Raid, मचा हड़कंप; 14 महीने में दूसरी बार छापेमारी

ED Raid: पूर्व विधायक के घर ED की Raid, मचा हड़कंप; 14 महीने में दूसरी बार छापेमारी

डेली संवाद, गोरखपुर। ED Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व विधायक के घर वर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर में सपा नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के 8 ठिकानों पर ED की रेड की है। ED ने विनय शंकर तिवारी की कम्पनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, मुंबई और दिल्ली के 8 ठिकानों पर सोमवार सुबह छापा मारा।

754 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में कार्रवाई

वहीं महाराजगंज में विनय शंकर के रिश्तेदार दीपक पांडेय के यहां भी ED सर्च कर रही है। बता दे कि ED ने ये कार्रवाई अलग-अलग बैंकों के 754 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में हो रही है। बता दे कि बीते दिनों 18 मार्च 2024 को ED ने विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज की 30.86 करोड़ रुपए की 12 प्रॉपर्टी अटैच की थी।

संपत्तियों को भी किया जब्त

इसमें गोरखपुर, लखनऊ और नोएडा की संपत्तियों को जब्त किया गया था। ED ने इस मामले की मुख्य आरोपी रीता तिवारी और अजीत पांडेय के साथ ही गंगोत्री इंटरप्राइजेज के प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स, गारंटर्स और रॉयल एम्पायर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और कंदर्प कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज संपत्तियों को जब्त किया है।

ED के मुताबिक, गंगोत्री इंटरप्राइजेज के निदेशकों, प्रमोटर, गारंटर ने मिलीभगत कर बैंकों के दिए 754 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट को धोखाधड़ी करके हड़प लिया था। इनमें विनय शंकर तिवारी, पत्नी रीता तिवारी, अजीत कुमार पांडेय की मुख्य भूमिका सामने आई।