Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में इस जिले में ED की रेड, क्रेशर यूनिट्स और प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी
डेली संवाद, पठानकोट।
Punjab News: पंजाब के पठानकोट जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहदी क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में स्थित कुछ क्रेशर यूनिट्स और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मच गई और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम सुबह ही संबंधित स्थानों पर पहुंच गई थी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान भी मौके पर तैनात रहे, ताकि जांच प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।