ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 February 2025

ED Raid: जालंधर ED टीम की छापेमारी, 178.12 करोड़ रुपए की लग्जरी कारें व प्रॉपर्टीज जब्त

डेली संवाद, जालंधर/नोएडा। ED Raid: जालंधर (Jalandhar) स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टाम ने 26 लग्जरी कारें जब्त की हैं, जिनमें हाई-एंड ब्रांड मर्सिडीज, रेंज रोवर और लेक्सस मॉडल शामिल हैं। यह कार व्यूनो मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड (वीएमएसएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल हैं। यह एक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर जब्ती के अलावा, वित्तीय जांच एजेंसी ने छह अचल संपत्तियों को भी जब्त किया गया है और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत 73 बैंक खातों में 178.12 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज किया है।

हरियाणा व पंजाब नंबर की लग्जरी कार जब्त

यह जांच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Noida) पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई एफआईआर के अंतर्गत की गई है। ईडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक रेंज रोवर कार व पंजाब में पंजीकृत एक लेक्सस एसयूवी भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई 26 कारों में शामिल है।

आय से करोड़ों का निवेश किया

व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लि. ने उच्च किराये के रिटर्न का झूठा वादा कर निवेशकों को लुभाया। हालांकि, उसके पास ऐसा करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे नहीं था। ईडी ने कहा है, “इन धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय (पीओसी) का दुरुपयोग कर लग्जरी वाहन खरीदने, शेल संस्थाओं के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपए के फंड को रूट करने और रियल एस्टेट में निवेश करने में किया गया है।