ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 13 May 2025

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
डेली संवाद, बरनाला। Encounter In Punjab: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला-मोगा हाईवे पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुखा दुनेके गैंग का सदस्य लवप्रीत सिंह उर्फ जैडो को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पर चलाई गोलियां

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने गांव विधाता लिंक रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन की पलटीना बाइक पर आ रहे व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महल खुर्द का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या और डकैती के मामले दर्ज हैं। यह मोगा के एक मामले में फरार चल रहा था।