ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 12 April 2025

Encounter In Punjab: पंजाब के इस जिले में एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां; एक घायल

Encounter In Punjab: पंजाब के इस जिले में एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां; एक घायल

डेली संवाद, मोहाली। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) में लगातार अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। आए दिन पुलिस द्वारा नशा तस्करों और गैंगेस्टरों के एनकाउंटर किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली (Mohali) के डेराबस्सी में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। डेराबस्सी के लालड़ू के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई थी।

गोली लगने से बदमाश घायल

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायणगड़िया घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रवि ने डेराबस्सी स्थित इमिग्रेशन सेंटर में एक पर्ची देकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी की पिस्टल और स्कूटी बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया है।