ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 April 2026

Laljit Singh Bhullar: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जोड़ी नई धारा

Laljit Singh Bhullar: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जोड़ी नई धारा
डेली संवाद, पंजाब। Laljit Singh Bhullar: जेल में बंद पूर्व मंंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वेयर हाउस के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भुल्लर पर एक और धारा जोड़ दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या के मामले में थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने पूर्व मंंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर ( Laljit Singh Bhullar ) पर सबूत खुर्द बुर्द करने की धारा भी जोड़ दी है। इससे पहले आत्महत्या की धारा लगाई गई थी। अब पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 238 को लगाया है।

मोबाइल खुर्द बुर्द किया

आरोप था कि लाल जीत सिंह भुल्लर ने मामला दर्ज होते ही और गिरफ्तारी से पहले अपना मोबाइल खुर्द बुर्द कर दिया था। यही नहीं मोबाइल में डाल रखी सिम का भी पुलिस को पता नहीं लगा। आरोप यह भी लगे थे कि आठ दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस पूर्व मंत्री के घर के भीतर और बाहर की सीसी फुटेज और डीवीआर भी कब्जे में नहीं ले सकी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब पुलिस पूरे केस की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सच सामने लाने के लिए केस के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया था और सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।