Laljit Singh Bhullar: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जोड़ी नई धारा

गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या के मामले में थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने पूर्व मंंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) पर सबूत खुर्द बुर्द करने की धारा भी जोड़ दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Highlights
  • पूर्व मंत्री भुल्लर पर नई धारा जोड़ी
  • मोबाइल और सिम नष्ट करने का आरोप
  • पंजाब पुलिस केस की गहन जांच में लगी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Laljit Singh Bhullar: जेल में बंद पूर्व मंंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वेयर हाउस के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भुल्लर पर एक और धारा जोड़ दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या के मामले में थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने पूर्व मंंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) पर सबूत खुर्द बुर्द करने की धारा भी जोड़ दी है। इससे पहले आत्महत्या की धारा लगाई गई थी। अब पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 238 को लगाया है।

मोबाइल खुर्द बुर्द किया

आरोप था कि लाल जीत सिंह भुल्लर ने मामला दर्ज होते ही और गिरफ्तारी से पहले अपना मोबाइल खुर्द बुर्द कर दिया था। यही नहीं मोबाइल में डाल रखी सिम का भी पुलिस को पता नहीं लगा। आरोप यह भी लगे थे कि आठ दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस पूर्व मंत्री के घर के भीतर और बाहर की सीसी फुटेज और डीवीआर भी कब्जे में नहीं ले सकी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब पुलिस पूरे केस की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सच सामने लाने के लिए केस के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, अमृतसर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया था और सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *