डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में हुए दुर्भाग्यपूर्ण नाव हादसे के संबंध में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन (Himanshu Jain) ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और न ही किसी प्रकार की घबराहट पैदा करें, क्योंकि जिला प्रशासन लुधियाना तथा पंजाब सरकार पहले से ही वृंदावन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
अफवाह पर विश्वास न करने की अपील
उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए जगराओं के साथ-साथ जिला मुख्यालय लुधियाना (Ludhiana) में 24×7 समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। इनमें 01624-223226 (एसडीएम जगराओं कार्यालय) और 0161-2403100 (डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही यह घटना जिला प्रशासन के संज्ञान में आई, बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें तुरंत वृंदावन के लिए रवाना कर दी गईं।उन्होंने एक बार फिर लोगों से इस संकट की घड़ी में एकजुट रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।









