Tuesday, 31 March 2026
हरियाणा
Haryana News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 8 राउंड गोलियां, फैली दहशत
डेली संवाद, यमुनानगर।
Haryana News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आ रही है। खबर है कि देर रात बदमाशों ने पूर्व विधायक की प्लाइवुड फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (
Haryana
) के यमुनानगर शहर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाइवुड फैक्ट्री पर देर रात अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे जठलाना स्थित Trenox Laminate कंपनी के गेट पर दो बाइक सवार युवकों ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।