Skip to content

Haryana News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 8 राउंड गोलियां, फैली दहशत

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, यमुनानगर। Haryana News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आ रही है। खबर है कि देर रात बदमाशों ने पूर्व विधायक की प्लाइवुड फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) के यमुनानगर शहर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाइवुड फैक्ट्री पर देर रात अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे जठलाना स्थित Trenox Laminate कंपनी के गेट पर दो बाइक सवार युवकों ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे

जानकारी अनुसार दोनों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में हथियार थे। आते ही उन्होंने फैक्ट्री गेट को निशाना बनाते हुए लगातार करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान गोलियां अंदर खड़े ट्रक तक जा पहुंची, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मौके से गोलियों के आठ खोल बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच करनी शुरू कर दी है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।