Wednesday, 15 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में महिला ASI की घटिया करतूत, 5 वर्षीय बच्ची के हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, सस्पेंड
डेली संवाद, फरीदकोट।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में महिला ASI की घटिया करतूत सामने आ रही है। खबर है कि महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं, जिसके चलते उसको सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट (
Faridkot
) के डोगर बस्ती में पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया।
आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर[/caption]
एएसआई को किया सस्पेंड
यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। [caption id="attachment_107828" align="aligncenter" width="1200"]
आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर[/caption]