Skip to content

Punjab News: पंजाब में महिला ASI की घटिया करतूत, 5 वर्षीय बच्ची के हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, सस्पेंड

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब (Punjab) में महिला ASI की घटिया करतूत सामने आ रही है। खबर है कि महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं, जिसके चलते उसको सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट ( Faridkot ) के डोगर बस्ती में पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया।

एएसआई को किया सस्पेंड

यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। [caption id="attachment_107828" align="aligncenter" width="1200"] आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डोगर बस्ती इलाके के लोगों के मुताबिक जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसके बाद मोहल्ला निवासियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं और उक्त महिला एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। बच्ची के साथ हुई इस तरह की घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया है।