Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स और PPR ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा का निधन, अंतिम संस्कार आज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया है। पंजाब के जाने माने बिजनेसमैन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स तथा PPR ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी का आज 14 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और व्यावसायिक समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। जालंधर (Jalandhar) निवासी श्री अनिल चोपड़ा जी एक दूरदर्शी नेता, प्रेरणादायक व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पित इंसान के रूप में जाने जाते थे। श्री अनिल चोपड़ा जी ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स और PPR ग्रुप ने नई ऊँचाइयों को छुआ और हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। [caption id="attachment_107713" align="aligncenter" width="1024"] Anil Chopra ji pass away Anil Chopra ji pass away[/caption]

अपूरणीय क्षति

श्री अनिल चोपड़ा जी हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आधुनिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे। उनके असामयिक निधन से उनके परिवार, सहयोगियों और छात्रों को अपूरणीय क्षति हुई है। समाज में उनके योगदान और उनके द्वारा स्थापित संस्थानों की उपलब्धियां उन्हें हमेशा जीवित रखेंगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बेटे राजन चोपड़ा ने बताया कि श्री अनिल चोपड़ा जी का अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया जाएगा। डेली संवाद की पूरी टीम ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।