Friday, 05 June 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को मिली बड़ी राहत
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि सूरजमुखी की फसल का पंजीकरण कराने के लिए पोर्टल 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा।
इस अवधि में किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। वन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे तथा पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा।