Skip to content

Haryana News: हरियाणा में विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को मिली बड़ी राहत

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि सूरजमुखी की फसल का पंजीकरण कराने के लिए पोर्टल 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा। इस अवधि में किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। वन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे तथा पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा, पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये और भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से पक्षी विहार का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे।