Skip to content

Punjab News: गुरूद्वारे में लगी भयानक आग, श्री गुरू ग्रंथ साहिब के 4 पावन स्वरूपों के कवर जले

गुरुद्वारा साहिब में लगी आग
गुरुद्वारा साहिब में लगी आग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक गुरुद्वारा साहिब में आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुद्वारा ढाबसर साहिब में आग लग गई जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चार पवित्र स्वरूपों के कवर जल गए। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में गुरुद्वारा ढाबसर साहिब में अचानक आग लग गई। घटना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चार पवित्र स्वरूपों के कवर जल गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग गुरुद्वारे के भीतर एक इलेक्ट्रिक बल्ब में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। [caption id="attachment_20030" align="alignnone" width="1200"] गुरुद्वारा साहिब में लगी आग गुरुद्वारा साहिब में लगी आग[/caption]

बड़ा नुकसान होने से बचाव

ग्रंथी सिंह ने बताया कि प्रार्थना के दौरान सचखंड साहिब में अचानक आग भड़की। आग लगते ही गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने तुरंत सभी स्वरूपों को बाहर निकाला और बड़ा नुकसान होने से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जत्थेदार ने गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और गांव की पंचायत को 14 जून को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है। जत्थेदार ने अपील की कि सभी गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटियों को बिजली उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच करते रहना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं क्षतिग्रस्त पवित्र स्वरूपों को श्री गोइंदवाल साहिब भेजा जा रहा है।