Skip to content

Haryana News: हरियाणा में शुरू हुई सतत बागवानी और एग्री बिजनेस परियोजनाएं

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सतत बागवानी संवर्धन परियोजना का शुभारंभ किया और हरियाणा एग्री बिजनेस एवं कोल्ड चेन सेंटर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू की गई हैं और हरियाणा (Haryana) की कृषि व्यवस्था में मजबूती लाने में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि सतत बागवानी परियोजना के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और आय में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा को बागवानी, एग्री बिजनेस, कोल्ड चेन, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि निर्यात के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन पहलों से किसानों की आय बढ़ेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।