Friday, 05 June 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में शुरू हुई सतत बागवानी और एग्री बिजनेस परियोजनाएं
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सतत बागवानी संवर्धन परियोजना का शुभारंभ किया और हरियाणा एग्री बिजनेस एवं कोल्ड चेन सेंटर का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू की गई हैं और हरियाणा (Haryana) की कृषि व्यवस्था में मजबूती लाने में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि सतत बागवानी परियोजना के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और आय में सुधार होगा।