Skip to content

Accident News: माता वैष्णो देवी से लौट रही ट्रैवलर हादसे का शिकार, 2 की मौत और 14 घायल

वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार
वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बटाला। Accident News: पंजाब (Punjab) में मां वैष्णो देवी से लौट रही टेंपो ट्रैवलर के साथ भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है जिसमें दो लोगों की मौत और 14 लोग गंभीर घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर बटाला (Batala) के पास मानसा के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर माता वैष्णो देवी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल हो गए। [caption id="attachment_20022" align="alignnone" width="1200"] वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार[/caption]

घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार अड्डा उधोवाल के पास एक ओवर लोड टिपर अचानक पक्की सड़क से उतरकर कच्चे हिस्से में चला गया। इसी दौरान पठानकोट साइड से आ रही ट्रैवलर टिपर के पीछे जाकर टकरा गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि ट्रेवलर का अगला हिस्सा बजरी तरह टूट गया था। वहीं सभी घायल और मृतक मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।