Skip to content

Dancer Dimple Chaudhary: स्टेज पर डांसर के साथ युवक ने की गंदी हरकत, Dancer ने मंच पर ही जड़ा थप्पड़, जमकर हंगामा

डांसर ने युवक को जड़ा थप्पड़
डांसर ने युवक को जड़ा थप्पड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Dancer Dimple Chaudhary: एक स्टेज शो के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक मशहूर डांसर के साथ युवक द्वारा गंदी हरकत की गई जिसके चलते डांसर ने युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। दरअसल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले में एक स्टेज शो के दौरान मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी (Dimple Chaudhary) के साथ मंच पर एक युवक द्वारा बदसलूकी की गई। इस पर डांसर ने युवक को मंच पर ही जोरदार थप्पड़ मार दिया।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया शेयर

डांसर डिंपल चौधरी ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में एक युवक स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान उनकी कमर को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की इस हरकत पर डिंपल चौधरी भड़क गईं और उसने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। [caption id="attachment_20017" align="aligncenter" width="1200"] स्टेज पर युवक ने की गंदी हरकत स्टेज पर युवक ने की गंदी हरकत[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों ने युवक को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा। डिंपल ने कहा कि कलाकार लोगों के मनोरंजन और अपनी रोजी-रोटी के लिए मंच पर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे। यदि कोई व्यक्ति गलत नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिंपल ने कहा कि कलाकार लोगों के मनोरंजन और अपनी रोजी-रोटी के लिए मंच पर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे। यदि कोई व्यक्ति गलत नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।