Thursday, 11 June 2026
पंजाब
Punjab News: भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, आप महिला नेत्री के साथ मारपीट
डेली संवाद, फाजिल्का।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) पार्षद समेत चार लोगों पर मामला दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फाजिल्का में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला कोऑर्डिनेटर मंजू रानी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के वार्ड नंबर 9 के पार्षद सुरेश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज[/caption]
पैसे लेकर भरे जा रहे थे फॉर्म
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया है कि उनके वार्ड से हाल ही में नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले भाजपा पार्षद सुरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फॉर्म पैसे लेकर भरे जा रहे थे। [caption id="attachment_20550" align="alignnone" width="1200"]
भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज[/caption]