Skip to content

Punjab News: भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, आप महिला नेत्री के साथ मारपीट

FIR
FIR
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) पार्षद समेत चार लोगों पर मामला दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फाजिल्का में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला कोऑर्डिनेटर मंजू रानी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के वार्ड नंबर 9 के पार्षद सुरेश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पैसे लेकर भरे जा रहे थे फॉर्म

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया है कि उनके वार्ड से हाल ही में नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले भाजपा पार्षद सुरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फॉर्म पैसे लेकर भरे जा रहे थे। [caption id="attachment_20550" align="alignnone" width="1200"] भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज भाजपा पार्षद समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंजू रानी अपने भाई के साथ कार्यालय पहुंचीं और फॉर्म भरने के तरीके पर सवाल पूछते हुए वीडियो बनाने लगीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे मंजू रानी और उनके भाई को चोटें आईं। उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में रमन कुमार (सुरेश कुमार के पुत्र), सुरेश कुमार (कुंदन लाल के पुत्र), साजन (पप्पू के पुत्र) और एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है।