Sunday, 24 May 2026
पंजाब
Fire News: फैक्ट्री में आग का तांडव, रुई के दो बड़े गोदाम जलकर राख; आसपास की कंपनियां करवाई खाली
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Fire News: पंजाब के मोहाली (
Mohali
) के लालड़ू स्थित नाहर स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड में देर रात भीषण आग लगने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कंपनी परिसर में बने रुई के दो बड़े गोदामों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार आग रात करीब 2 बजे गोदाम नंबर-2 में लगी। देखते ही देखते आग ने रुई से भरे दोनों गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। रुई अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली करवाया गया।
[caption id="attachment_111763" align="aligncenter" width="1200"]
Massive Fire at Nahar Mill in Mohali[/caption]
Massive Fire at Nahar Mill in Mohali[/caption]