ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 29 April 2025

Fire In Coaching Institute: कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे बच्चे

Fire In Coaching Institute: कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे बच्चे
डेली संवाद, करनाल। Fire In Coaching Institute: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोचिंग इंस्टीट्यूट में भयानक आग लग गई है जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) के करनाल के सेक्टर-6 स्थित जेनेसिस क्लासेस इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद करीब 500 बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान

बच्चे बैग और किताबें क्लास रूम में छोड़कर तुरंत बाहर की ओर भागे और अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है क़ी इंस्टीट्यूट के अंदर काफी धुआं भर गया था, जिससे अफरा तफरी मची रही। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान ये हादसा हुआ उस समय वहां इंस्टीट्यूट में करीब 500 बच्चे पढ़ रहे थे। इसी दौरान रिकॉर्डिंग रूम से धुआं उठने लगा। तभी सभी बाहर की और भागे और अपनी जान बचाई।