Monday, 20 April 2026
देश
Fire in Refinery: HPCL रिफाइनरी में आग का तांडव, PM कल करने वाले थे उद्घाटन
डेली संवाद, बाड़मेर/राजस्थान।
Fire in Refinery: राजस्थान (Rajasthan) के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग कच्चे तेल को शुद्ध करने वाली दो प्रमुख यूनिट—क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU)—में लगी।
[caption id="attachment_108268" align="aligncenter" width="1200"]
Fire breaks out at HPCL refinery in Rajasthan[/caption]
Fire breaks out at HPCL refinery in Rajasthan[/caption]
Fire breaks out at HPCL refinery in Rajasthan[/caption]
3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना के बाद रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को तत्काल खाली करा लिया गया।बताया जा रहा है कि यूनिट से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लगातार लपटें उठती रहीं, जिससे स्थिति काफी गंभीर बनी रही।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो एक राहत की बात है। हालांकि, आग लगने के कारणों और वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह आग बुझने के बाद ही विस्तृत जांच संभव होगी। [caption id="attachment_108269" align="aligncenter" width="1200"]
Fire breaks out at HPCL refinery in Rajasthan[/caption]