ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 06 May 2025

Fire In Municipal Corporation Building: नगर निगम दफ्तर में लगी भयानक आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

Fire In Municipal Corporation Building: नगर निगम दफ्तर में लगी भयानक आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, हिसार। Fire In Municipal Corporation Building: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम आफिस में भीषण लग लग गई है जिसमें जॉइंट कमिश्नर का कमरा जल गया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा ( Haryana ) के हिसार (Hisar) के नगर निगम में आग लग गई। आग जॉइंट कमिश्नर के फर्स्ट फ्लोर पर बने दफ्तर में लगी। घटना के समय जॉइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह कमरे ही मौजूद थे। गनीमत रही कि आग उनके ऑफिस के साथ अटैच बैठक में लगी।

एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग

बताया जा रहा है कि आग जॉइंट कमिश्नर के कमरे में लगे एसी (एयर कंडिशनर) का कंप्रेशर फटने के कारण लगी। वहीं धुआं देखकर जॉइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह ऑफिस के बाहर आ गए। वहीं इसके बाद तुंरत आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और ऑफिस के बाहर की तरफ बनी खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर आग बुझाई। वहीं आग इतनी जल्दी फैली की अंदर रखा फर्नीचर पूरी तरह जल गई यहां तक दीवारें और ऊपर लगा पंखा भी पूरी तरह जल गया।