Monday, 13 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब की मशहूर यूनिवर्सिटी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल
डेली संवाद, पटियाला।
Punjab News: पंजाब की मशहूर यूनिवर्सिटी में गोली चलने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते यूनिवर्सिटी में अफरा तफरी का माहौल बन गया और छात्र इधर-उधर भागने लग पड़े।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला (Patiala) में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि सुबह 9 से 10 बजे के बीच किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ, जो जल्दी ही हाथापाई और भिड़ंत में बदल गया।
घटना में किसी को चोट नहीं
वहीं इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के समय मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।