डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब की मशहूर यूनिवर्सिटी में गोली चलने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते यूनिवर्सिटी में अफरा तफरी का माहौल बन गया और छात्र इधर-उधर भागने लग पड़े।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला (Patiala) में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि सुबह 9 से 10 बजे के बीच किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ, जो जल्दी ही हाथापाई और भिड़ंत में बदल गया।
घटना में किसी को चोट नहीं
वहीं इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के समय मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वीडियो आने के बाद परिसर और आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और प्रारंभिक जांच में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने यह भी कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पूरा सच सामने आएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









