Friday, 01 May 2026
पंजाब
Firing In Punjab: शहर के मशहूर ढाबे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल
डेली संवाद, खन्ना।
Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटना सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बदमाशों ने एक ढाबे पर गोलीबारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के खन्ना (
Khanna
) में दो नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने खन्ना के जीटी रोड स्थित मशहूर प्रेम ढाबा पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Prem Vaishnu Dhaba[/caption]
इलाके में डर का माहौल
गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे। [caption id="attachment_109133" align="aligncenter" width="800"]
Prem Vaishnu Dhaba[/caption]