Skip to content

Firing In Punjab: शहर के मशहूर ढाबे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, खन्ना। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटना सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बदमाशों ने एक ढाबे पर गोलीबारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के खन्ना ( Khanna ) में दो नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने खन्ना के जीटी रोड स्थित मशहूर प्रेम ढाबा पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इलाके में डर का माहौल

गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे। [caption id="attachment_109133" align="aligncenter" width="800"] Prem Vaishnu Dhaba Prem Vaishnu Dhaba[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े प्रेम ढाबा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमलावरों ने ढाबे के शटर और आसपास की जगहों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।