Wednesday, 28 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक घायल
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में एक बार फिर गोली चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शहर में गोलीबारी हुई है जिसमें एक युवक घायल हो गया है और उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुरानी रंजिश के कारण गोलीबारी
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के बूटा मंडी इलाके में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। इस फायरिंग में सलीम का भाई घायल हो गया है। सलीम ने बताया कि पहले उसके चाचा के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में समझौता करके खत्म कर दिया गया था।