Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में एक बार फिर गोली चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शहर में गोलीबारी हुई है जिसमें एक युवक घायल हो गया है और उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुरानी रंजिश के कारण गोलीबारी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के बूटा मंडी इलाके में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। इस फायरिंग में सलीम का भाई घायल हो गया है। सलीम ने बताया कि पहले उसके चाचा के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में समझौता करके खत्म कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं कुछ दिन बाद नाहर और साहिल सहित चार लोग फिर से आए और उसके भाई पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उसका भाई घायल हो गया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।