Saturday, 03 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Firing In Punjab: पंजाब में सुबह-सुबह बड़ी वारदात, सरेआम गोलियों से भूना आढ़ती
डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab:
पंजाब (
Punjab
) में अपराध की घटनाएं काम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन गोलीबारी, लूट और चोरी की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक तरनतारन में फिरौती के एक मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू (50) पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव दुबली आढ़त का कारोबार करता था।
सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी आढ़त पर मौजूद था कि तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसकी आढ़त में घुसकर काउंटर पर मौजूद जसवंत सिंह पर पिस्तौल से तीन गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।
जसवंत सिंह को एक गोली सिर में और दो गोलियां छाती में लगीं। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद पट्टी की ओर भाग गया। पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।