ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 May 2025

Firing In Punjab: पंजाब में नेशनल हाईवे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

Firing In Punjab: पंजाब में नेशनल हाईवे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल
डेली संवाद, पठानकोट। Firing In Punjab: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर अंधाधुंध गोलियां चली है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने कार सवारों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दौरान कार सवार 2 लोगों में से एक के माथे में गोली लग गई, जिसके बाद उनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

2 नकाबपोश लोगों ने कार पर चलाई गोलियां

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश लोगों ने कार पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद वे भाग गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।