Tuesday, 10 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Firing In School: स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोगों की मौत; पुलिस ने इलाके को किया सील
डेली संवाद, ऑस्ट्रिया। Firing In School:
ऑस्ट्रिया (Austria) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में फायरिंग हुई है जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है।
शहर ग्राज़ के एक स्कूल में फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रिया ( Austria ) के शहर ग्राज़ के एक स्कूल में फायरिंग हुई है। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है मृतकों में टीचर और छात्र भी शामिल है। घटना ग्रात्ज़ शहर के एक फ़ेडरल अपर सेकेंड्री स्कूल की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस गोलीबारी में 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले आरोपी ने बाद में स्कूल के शौचालय में खुद को गोली मार ली है।