Skip to content

Firing In School: स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोगों की मौत; पुलिस ने इलाके को किया सील

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, ऑस्ट्रिया। Firing In School: ऑस्ट्रिया (Austria) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में फायरिंग हुई है जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है।

शहर ग्राज़ के एक स्कूल में फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रिया ( Austria ) के शहर ग्राज़ के एक स्कूल में फायरिंग हुई है। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है मृतकों में टीचर और छात्र भी शामिल है। घटना ग्रात्ज़ शहर के एक फ़ेडरल अपर सेकेंड्री स्कूल की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस गोलीबारी में 8 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले आरोपी ने बाद में स्कूल के शौचालय में खुद को गोली मार ली है।

ग्राज ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर

आपको बता दें कि ग्राज ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी लगभग 3 लाख है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया है और पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Watch on Daily Samvad