Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट की छात्रा हर्षिता सेठी ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हासिल किया 16वां स्थान

जालंधर के सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट की बीसीए छात्रा हर्षिता सेठी ने इलेक्टोरल क्लब की जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 16वां स्थान हासिल किया।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट की छात्रा हर्षिता सेठी ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हासिल किया 16वां स्थान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड की बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा हर्षिता सेठी ने जिला स्तरीय चुनावी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 16वां स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इलेक्टोरल क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में हर्षिता ने जिले के शीर्ष 20 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें हर्षिता सेठी ने अपने सामान्य ज्ञान, जागरूकता और विभिन्न विषयों की बेहतर समझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए 16वां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि का परिणाम माना जा रहा है।

कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित

इस प्रकार की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रिया और जिम्मेदार नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करना है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

हर्षिता सेठी की इस उपलब्धि पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने हर्षिता के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विभिन्न शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

संस्थान के प्रबंधन ने हर्षिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाती रहेंगी।