ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 07 October 2026

Firing News: पुलिस लाइन में दर्दनाक हादसा, AK-47 साफ करते समय चली गोली; मौके पर ASI की मौत

Firing News: पुलिस लाइन में दर्दनाक हादसा, AK-47 साफ करते समय चली गोली; मौके पर ASI की मौत

डेली संवाद, पठानकोट। Firing News: पंजाब के पठानकोट में एक दर्दनाक हादसे में ASI राम सिंह की AK-47 राइफल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। राम सिंह पठानकोट पुलिस लाइन में करीब 8 साल से तैनात थे और रात की ड्यूटी में नाइट मुंशी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान राम सिंह अपनी AK-47 राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली उनके गले से लगी और सिर के आर-पार हो गई। गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राइफल साफ करते समय अचानक चला फायर

सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह रात की ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद वह थाने के बाहर बने टेंट शेड में बैठे थे। इसी दौरान वह रोजाना की तरह अपनी सरकारी राइफल साफ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

पुलिस के मुताबिक, सफाई के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और राइफल से फायर हो गया। गोली लगने के बाद राम सिंह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बॉर्डर एरिया होने के कारण हथियार रहते हैं लोड

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पठानकोट बॉर्डर एरिया होने के कारण नाइट ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार लोडेड रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि फायर किस परिस्थिति में हुआ।

राम सिंह की उम्र करीब 51 वर्ष बताई जा रही है। वह पठानकोट के गांव भुआ के रहने वाले थे और पिछले करीब 8 वर्षों से पठानकोट पुलिस लाइन में तैनात थे।

पुलिस और FSL टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

इसके बाद परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस घटना को हथियार साफ करते समय हुए आकस्मिक फायर के तौर पर जांच रही है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।