Monday, 08 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में चली गोली, पुलिसकर्मी घायल, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) के DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में उस समय हड़कंप मच गया जब 30 बोर की पिस्तौल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में एक लाइसेंसी पिस्तौल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस हादसे में एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।