Skip to content

Punjab News: पंजाब में DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में चली गोली, पुलिसकर्मी घायल, मची अफरा-तफरी

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) के DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में उस समय हड़कंप मच गया जब 30 बोर की पिस्तौल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में एक लाइसेंसी पिस्तौल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। इस हादसे में एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हथियार की जांच दौरान चली गोली

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए वहां पहुंचा था। नियमानुसार हथियार की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 30 बोर की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मिली जानकारी अनुसारजब पुलिसकर्मी हथियार की जांच कर रहा था, तभी पिस्तौल से फायर हो गया। गोली सामने कुर्सी पर बैठे नारायण दास को जा लगी। गोली लगते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घायल कर्मचारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।