ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 05 June 2026

Punjab News: पंजाब में फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठीं आग की लपटें, लाखों रुपए का नुकसान

फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग
फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि फर्नीचर हाउस में भयानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला फिरोजपुर (Firozpur) के गुरुहरसहाय शहर के मुख्य बाजार स्थित गिलहोत्रा फर्नीचर हाउस में भयानक आग लग गई जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगने के चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

किसी ने कूड़े में लगाई आग

बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी थी। इसी दौरान आग की चिंगारियां दुकान के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गईं, जिससे पहले दुकान के बाहर लगा बोर्ड आग की चपेट में आया और फिर आग पहली मंजिल तक फैल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं आग लगने से वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना के करीब 45 मिनट बाद पहुंचीं, जबकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।