Punjab News: पंजाब में फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठीं आग की लपटें, लाखों रुपए का नुकसान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, फिरोजपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि फर्नीचर हाउस में भयानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला फिरोजपुर (Firozpur) के गुरुहरसहाय शहर के मुख्य बाजार स्थित गिलहोत्रा फर्नीचर हाउस में भयानक आग लग गई जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगने के चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।