Wednesday, 03 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक की मौत, आसमान में छाया धुएं का काला गुबार
डेली संवाद, फिरोजपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक रेस्टोरेंट में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में आग लग गई जिसके चलते एक कर्मचारी की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर (Firozpur) के कैंट क्षेत्र में स्थित नवोदयम रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस भयानक आग में तुलसी नामक एक कर्मचारी झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।