Skip to content

Punjab News: पंजाब में रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक की मौत, आसमान में छाया धुएं का काला गुबार

पंजाब में रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग
पंजाब में रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक रेस्टोरेंट में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में आग लग गई जिसके चलते एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर (Firozpur) के कैंट क्षेत्र में स्थित नवोदयम रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस भयानक आग में तुलसी नामक एक कर्मचारी झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

आसमान में फैला धुआं

वहीं आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से उठता धुआं आसमान में फैलने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। ऐसे में दमकल कर्मी बाहर से सीढ़ियों का उपयोग कर आग बुझाने में जुटे हैं। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।